{"_id":"66c343290d1c3868e70d15f5","slug":"saharanpur-innocent-girl-sleeping-in-the-house-kidnapped-recovered-in-five-hours-kidnapper-absconding-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: घर में सो रही मासूम बच्ची का अपहरण, पांच घंटे में बरामद, अपहरणकर्ता फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: घर में सो रही मासूम बच्ची का अपहरण, पांच घंटे में बरामद, अपहरणकर्ता फरार
Mon, 19 Aug 2024 06:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:36 PM IST
सार
घर में सो रही तीन साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने रात में ही अभियान चलाकर पांच घंटे में बच्ची को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
बच्ची के अपहरण के बाद गांव में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर मनिहारान के गांव रामपुरी में देर रात पिता के पास सो रही तीन साल की मासूम बच्ची का किसी ने अपहरण कर लिया। पुलिस की छह टीमें गठित कर अभियान चलाया गया। पांच घंटे में ही बच्ची को कल्लरपुर रोड से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। हालांकि अपहरणकर्ता हत्थे नहीं चढ़ सका।
रविवार देर रात करीब 11 बजे गांव रामपुरी निवासी व्यक्ति अपने बच्चों के साथ घर में सो रहा था। अचानक उसकी आंख खुली तो देखा कि तीन साल की बच्ची गायब है। पहले आसपास तलाश किया। न मिलने पर वह रात में ही थाने पहुंचा। अपहरण की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ एसएन वैभव पांडे और थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। कुल 6 टीमें गठित कर ग्रामीणों के साथ पुलिस ने रात भर तलाशी अभियान चलाया।
सोमवार सुबह 4 बजे बच्ची कल्लरपुर गांव के पास रोती हुई मिल गई। बच्ची के मिलने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। ग्रामीणों ने पुलिस से अपहरण करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।