फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: In America, daughter was murdered in the womb by giving ultrasound and medicine, the ordeal of the

Saharanpur: अमेरिका में अल्ट्रासाउंड, दवा खिलाकर गर्भ में ही कर दी बेटी की हत्या, दु:खद है विवाहिता की आपबीती

Wed, 30 Apr 2025 07:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 30 Apr 2025 07:33 PM IST
सार

विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति ने दो बार बेटी का पता चलने पर गर्भपात कराया। उस पर भी लगातार अत्याचार और उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Saharanpur: In America, daughter was murdered in the womb by giving ultrasound and medicine, the ordeal of the
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली महिला ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमेरिका में पति ने अल्ट्रासाउंड कराया। उसमें बेटी होने की पुष्टि हुई तो पति ने दवा देकर गर्भपात करा दिया। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 27 जुलाई 2015 को करनाल निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालियों ने दहेज को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। 19 सितंबर 2017 को बेटी हुई। कुछ समय बाद वह अपने पति और बेटी के साथ अमेरिका गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वहां अल्ट्रासाउंड में लड़की की जानकारी मिलने पर पति ने उसकी मर्जी के बिना दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। वर्ष 2021 में ससुरालियों ने करनाल में फिर अल्ट्रासाउंड कराया। उसमें भी बेटी होने का पता चला। इस दौरान पीड़िता के साथ लगातार मारपीट की गई। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed