Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur has emerged as a model of development and connectivity: Yogi Adityanath

विकास और कनेक्टिविटी का मॉडल बनकर उभरा सहारनपुर : योगी आदित्यनाथ

Thu, 02 Jul 2026 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur has emerged as a model of development and connectivity: Yogi Adityanath
एमएस कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबाधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। 
सहारनपुर। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के विकास का खाका जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि विकास और कनेक्टिविटी कैसी होनी चाहिए। यह सहारनपुर ने प्रदेश को बताया है। एयरपोर्ट से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में कई योजनाएं न सिर्फ पूरी हुई हैं, बल्कि इनका लाभ भी आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास ही आमजन और युवाओं के जीवन में परिवर्तन में लाता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद में हो रहे विकास कार्य 2017 से पहले सपना था। सहारनपुर को टापू बना दिया था। अब जिला प्रदेश की मुख्यधारा में शामिल है। पहले रुपये खा लिए जाते थे। इन्हीं से जिले में स्मार्ट रोड, फोरलेन, टू लेन, विवि आदि के निर्माण कार्य हो रहे हैं। पिछले दिनों सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में अचानक आई बाढ़ से हानि हुई, जो बेहद दुखद है, लेकिन आने वाले समय में चाहे गर्मी हो, बरसात या फिर हो सर्दी। एलिवेटेड रोड से श्रद्धालुओं की राह आसान होगी। कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आज मंदिर परिसर में फैसिलिटेशन सेंटर बन रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने विश्व प्रसिद्ध वुडकार्विंग उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की कारीगरी जिले को वैश्विक पटल पर पहचान दिला रही है। सरकार ने इसके लिए करीब 9.99 करोड़ रुपये से काष्ठकला केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। इससे कारीगरों और उद्यमियों को नई-नई तकनीक के लिए बाहर का मुंह नहीं देखना पड़ेगा। नौजवानों की शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय बनकर तैयार है। पहले की सरकारों में प्रोजेक्ट्स शुरू तो होते थे, लेकिन पूरे नहीं। डबल इंजन की सरकार ने न सिर्फ पुराने प्रोजेक्ट्स को पूरा किया, बल्कि उनका शिलान्यास भी किया। बेहट में निर्मित स्पोर्ट्स कॉलेज इसका उदाहरण है। इसके निर्माण से कक्षा छह से 11वीं तक के खिलाड़ियों को विश्वस्तर का प्रशिक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा को सैफई की चिंता थी, अब हर गांव का हो रहा विकास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले केवल सैफई की चिंता होती थी। भाजपा सरकार प्रदेश के एक लाख से अधिक राजस्व ग्राम, 57 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों की चिंता करती है। प्रदेश के 725 विकासखंडों, 762 नगर निकायों के साथ 75 जिलों का एक समान विकास कराया जा रहा है।

जनपद के विकास योजनाओं पर प्रदर्शित हुई लघु फिल्म
जनसभा में मुख्यमंत्री के भाषण से पूर्व जनपद में जारी विकास योजनाओं और उनकी प्रगति पर लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। लघु फिल्म में जिले में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर, 1089 करोड़ रुपये से 706 जल परियोजनाएं, महानगर में 105.82 करोड़ रुपये की सीवरेज, नानौता में निर्मित खाद्य प्रयोगशाला, 7.74 करोड़ रुपये से पार्कों का सुंदरीकरण, 97.97 करोड़ रुपये से निर्मित मां शाकंभरी विवि, स्पोर्ट्स कॉलेज, मां शाकंभरी मंदिर में यात्रा मार्ग, स्मार्ट रोड, सीसीटीवी, इलेक्ट्रिक चार्जिंग बस स्टेशन, काष्ठकला के लिए केंद्र, 220 केवी विद्युत उपकेंद्र आदि की प्रगति को प्रदर्शित किया गया।



 तकनीक से भूमि पैमाइश होगी अधिक सटीक: सीएम योगी 
मुख्यमंत्री ने इस दौरान डिजी रोवर (डिजी रोवर-जीएनएसएस) विशेष भूमि पैमाइश अभियान का भी शुभारंभ किया। यह अभियान 1 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान सभी तहसीलों में सीमांकन एवं पैमाइश से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण अत्याधुनिक डिजी रोवर (जीएनएसएस) तकनीक के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजी रोवर (जीएनएसएस) तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी। इससे सीमांकन संबंधी त्रुटियों में कमी आएगी, भूमि विवादों और अनावश्यक मुकदमेबाजी पर प्रभावी नियंत्रण होगा तथा नागरिकों को समयबद्ध राजस्व सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed