{"_id":"68dfb7935a09eb7b83003ac4","slug":"saharanpur-former-partner-and-his-son-booked-for-rs5-81-lakh-fraud-after-court-order-2025-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: फर्म के पूर्व पार्टनर और बेटे पर 5.81 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट आदेश पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: फर्म के पूर्व पार्टनर और बेटे पर 5.81 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट आदेश पर दर्ज हुआ केस
Fri, 03 Oct 2025 05:39 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 03 Oct 2025 05:39 PM IST
सार
सहारनपुर में किसान प्रिंटर्स एंड पैकर्स फर्म से जुड़े मामले में पूर्व पार्टनर और उसके बेटे पर 5.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पासवर्ड का दुरुपयोग कर रकम ट्रांसफर की गई। कोर्ट आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विस्तार
सहारनपुर जनपद में थाना जनकपुरी क्षेत्र क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने पूर्व पार्टनर और उसके बेटे पर फर्म खाते से 5.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। फर्म का पासवर्ड इस्तेमाल कर ट्रांजक्शन की गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
देहरादून रोड पर लक्ष्मणपुरम निवासी संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में किसान प्रिंटर्स एंड पैकर्स नाम से एक फर्म की स्थापना की थी। फर्म में सरोज यादव, नसीब सिंह वर्मा, प्रांकुर सिंह, सचिन कुमार और संजय कुमार स्वयं हिस्सेदार थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
बाद में 27 नवंबर 2023 को नसीब सिंह वर्मा, प्रांकुर सिंह और सचिन कुमार ने अपनी हिस्सेदारी समाप्त कर दी थी। पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि समझौते के तहत नसीब सिंह वर्मा को 3.49 लाख रुपये की पूर्ण राशि अदा की गई थी। उसके बाद उनका फर्म से कोई लेना देना नहीं रहा।
आरोप है कि नसीब सिंह वर्मा ने अपने बेटे दिवाकर के मोबाइल नंबर को फर्म से जोड़े रखा। फर्म की आईडी व पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए 19 व 20 दिसंबर 2023 को 5.82 लाख रुपये फर्म के खाते से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इससे फर्म को नुकसान हुआ।
पीड़ित ने विपक्षी पक्ष से बात करने की कोशिश की गई। इस पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। छह फरवरी 2024 को पीड़ित ने थाना जनकपुरी में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित कोर्ट पहुंचा। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नसीब सिंह वर्मा और उसके बेटे दिवाकर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।