फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Firing over land dispute in Gandhi Colony, youth dies after being shot in the stomach, six injured

Saharanpur: गांधी कालोनी में जमीन के विवाद में फायरिंग, पेट में गोली लगने से युवक की मौत, छह घायल

Fri, 31 Jan 2025 06:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 31 Jan 2025 06:23 PM IST
सार

यामीन और सलीम पक्ष में प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को न्यायालय अमीन टीम के साथ नपाई करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई।  

विज्ञापन
Saharanpur: Firing over land dispute in Gandhi Colony, youth dies after being shot in the stomach, six injured
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद की गांधी कॉलोनी में विवादित जमीन की नपाई के दौरान तहसील की राजस्व टीम के सामने ही दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। इसमें गोली लगने से शारिक (18) की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 

Saharanpur: Firing over land dispute in Gandhi Colony, youth dies after being shot in the stomach, six injured
वारदात के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गांधी कॉलोनी में यामीन और सलीम पक्ष के बीच प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम सिविल कोर्ट से न्यायालय अमीन टीम के साथ नपाई करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट, पथराव और फायरिंग होने लगी। आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। न्यायालय अमीन और उनकी टीम ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। संघर्ष में सलीम के बेटे शाकिर के पेट में गोली लग गई। जबकि यामीन (65), सलीम (58), मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी सलमान (20), नईम (25) और फिरोज (28) समेत छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur: Firing over land dispute in Gandhi Colony, youth dies after being shot in the stomach, six injured
घायलों का उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने शाकिर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से कॉलोनी में पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
विज्ञापन

Saharanpur: Firing over land dispute in Gandhi Colony, youth dies after being shot in the stomach, six injured
अस्पताल में घायलों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
ये बोले एसपी
प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में दोनों पक्षों के लोगों को मुचलकों में पाबंद किया गया था। गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है और कई घायल हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
- सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed