फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Farzand had made a fake report by taking 60 thousand rupees from the woman and arrested by police

UP: गिरफ्तार फरजंद को लेकर पुलिस ने किया ऐसा खुलासा, हर कोई हैरान, फर्जी रिपोर्ट बनवाने का है मामला

Sat, 07 Jan 2023 09:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Jan 2023 09:49 PM IST
सार

Saharanpur News : गिरफ्तार फरजंद को लेकर पुलिस ने ऐसा खुलासा किया, जिससे हर कोई हैरान है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Saharanpur: Farzand had made a fake report by taking 60 thousand rupees from the woman and arrested by police
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनवाने के आरोप में गिरफ्तार फरजंद चिकित्सकों के संपर्क में रहता था। महिला को उसके पास अधिवक्ता और उनका मुंशी लेकर आया था। मेडिकल बनवाने के नाम पर 60 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद फरजंद ने महिला को अस्पताल में ले जाकर मेडिकल बनवाया था।

विज्ञापन


यह खुलासा एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया है। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी को थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सड़क दूधली निवासी एक महिला उनके कार्यालय में तहरीर लेकर आई थी, जिसने ससुरालियों व पति पर उसके ऊपर तेजाब डालने का आरोप लगाया था। महिला के हाथ मामूली रूप से झुलसे हुए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने महिला को एसबीडी जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा था। यहां डॉ. बीडी शर्मा ने महिला का मेडिकल बनाया, जिसमें महिला के हाथ तेजाब से झुलसने की रिपोर्ट लगाई गई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस के हाथ एक मोबाइल फोन की ऑडियो रिकार्डिंग लग गई, जिसमें कोतवाली रामपुर मनिहारान के गांव चकवाली निवासी फरजंद और डॉ. बीडी शर्मा आपस में मेडिकल को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छापामारी: 84 घंटे चली आयकर की कार्रवाई, BSP सांसद की मीट फैक्टरी से मिले अहम दस्तावेज, अब पसरा सन्नाटा

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि महिला के हाथों पर तेजाब की बूंदें खुद ही डाली गई थीं। इस मामले में उसके पति व ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस षड्यंत्र में गांव घान्नाखंडी निवासी अधिवक्ता तौफीक और उसका मुंशी मशरूफ भी शामिल रहा। इसके बाद पुलिस ने फरजंद, डॉ. बीडी शर्मा, अधिवक्ता और उसके मुंशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर फरजंद को जेल भेज दिया, पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 

आरोपियों के फोन की घटनास्थल पर नहीं मिली थी लोकेशन 
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिला फरियाल ने अपने पति शाहनवाज व सास-ससुर के खिलाफ तेजाब से झुलसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की फोन कॉल डिटेल निकाली तो उनकी लोकेशन घटनास्थल की नहीं मिली। शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि उनके ऊपर झूठा मामला दर्ज कराया है। घटना वाले दिन वह और उसके माता-पिता वहां नहीं थे। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज भी देखी। एसपी सिटी ने बताया कि इसके बाद शाहनवाज की तहरीर पर फरजंद, अधिवक्ता, मुंशी व डॉ. बीडी शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 

यह भी पढ़ें: अनोखा प्यार: पक्षियों ने बदल दी RLD नेता की जिंदगी, बेटे की मौत से टूटा था गमों का पहाड़, तस्वीरें भी खास
 
आरोपों को बताया निराधार 
डॉ. बीडी शर्मा कहना है कि उनके ऊपर लगे आरोप निराधार हैं। फरजंद को वह नहीं जानते हैं। महिला के मेडिकल में स्पष्ट नहीं हो पाया था कि उसके हाथ तेजाब से जले हैं या अन्य किसी चीज से। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed