{"_id":"68fef62e17f69bf91a028630","slug":"saharanpur-elder-brother-shoots-younger-brother-after-argument-victim-critically-injured-2025-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: कहासुनी में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: कहासुनी में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, हालत गंभीर
Mon, 27 Oct 2025 10:04 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:04 AM IST
सार
सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में कहासुनी के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई मोहसीन को गोली मार दी। घायल मोहसीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरोपी भाई फैजान फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
13 महिलाओं समेत होटल से 16 लोग गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कलालहटी में रविवार रात सगे भाइयों के बीच कहासुनी ने खूनखराबे का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े नौ बजे बड़े भाई फैजान ने अपने छोटे भाई मोहसीन पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली मोहसीन की बाजू में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल मोहसीन को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, घर के खर्च और कामकाज को लेकर दोनों भाइयों में पहले झगड़ा हुआ था। मामला बढ़ने पर फैजान ने गुस्से में तमंचा निकालकर गोली चला दी।
घटना के बाद आरोपी फैजान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल मोहसीन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।