फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Dumper hit two bike riders died on the spot accused driver absconded

Saharanpur: डंपर ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, आरोपी चालक फरार

Wed, 09 Nov 2022 03:16 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Nov 2022 03:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश स्थित सहारनपुर के सरसावा हाईवे पर दो बाइक सवार युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद डंपर चालक फरार हो गया। चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
Saharanpur Dumper hit two bike riders died on the spot accused driver absconded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के सरसावा स्थित हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों को खनिज सामग्री से भरे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के पश्चात चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।

विज्ञापन


मंगलवार रात्रि 1 बजे रुड़की पंचकूला नेशनल हाईवे 344 पर सरसावा में सुंआखेड़ी टोल बैरियर के समीप एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सरसावा थाने की शाहजहांपुर पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यमुनानगर की ओर से बाइक सवार दो युवक सहारनपुर की ओर जा रहे थे टोल टैक्स बैरियर से पहले डिवाइडर के समीप अचानक पीछे से आ रहे खनिज सामग्री से भरे डंपर ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


तस्लीम 25 वर्ष पुत्र नूरहसन गांव शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला थाना कलियर हरिद्वार तथा बाइक पर बैठे दूसरे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेज दिया डंपर को जब्त कर लिया। वहीं दूसरे मृतक की पहचान अमजद (28) पुत्र नियाज अली निवासी कलियर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। दोनों युवक यमुनानगर में एक फैक्टरी में काम करते थे। कार्य पूरा कर देर रात दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, प्रेमिका के भाई ने युगल को दी तालिबानी सजा, जंगल में मिले शव


उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट लगाए हुए थे हादसे में युवको के मोबाइल भी टूट गए। जिसके पश्चात मोबाइल एप्लीकेशन पर बाइक का नंबर डालने के पश्चात मिले पते के आधार पर संबंधित थाना क्षेत्र में पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। 

जिसके पश्चात एक युवक तस्लीम के परिजन मौके पर आए जबकि दूसरे मृतक युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक की पत्नी मुस्कान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। मृतक की बाइक डंपर के अगले हिस्से में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed