फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Drunk driver rams Scorpio on toll worker, driver caught

Saharanpur: नशे में धुत ड्राइवर ने टोल कर्मी पर चढ़ाई स्कार्पियो, चालक पकड़ा, CCTV में कैद हुई घटना

Tue, 28 Nov 2023 10:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Nov 2023 10:24 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नशे में धुत चालक ने टोल कर्मी पर स्कॉर्पियो चढ़ा डाली। हादसे में टोल कर्मी घायल हुआ। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई।
 

विज्ञापन
Saharanpur: Drunk driver rams Scorpio on toll worker, driver caught
टोल कर्मी पर चढ़ाई स्कार्पियो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार देर रात हुए एक हादसे में एक टोल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां एक नशे में धुत चालक ने टोल कर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरसावा क्षेत्र में सोमवार की रात स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने रुड़की पंचकुला नेशनल हाईवे 344 पर स्थित सुआंखेड़ी टोल प्लाजा की फास्टैग लाइन से अचानक गाड़ी मोड़ते हुए वीआईपी लेन में घुसने का प्रयास किया जिसकी चपेट में आकर टोलकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद टोलकर्मियों ने आरोपी कार चालक सरसावा में टूटू रोड पर रेडीमेड गारमेंट की दुकान करने वाले व्यापारी सौरभ जैन को कार सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल टोलकर्मी को उपचार के लिए सीएचसी सरसावा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित टोल कर्मी की तहरीर पर आरोपी सौरभ जैन को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। टोल कर्मी की हालत खतरे से बाहर है। उसकी टांगों में चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed