{"_id":"6708464b74012ccb5608e6d4","slug":"saharanpur-divisions-electricity-system-will-be-smart-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-133524-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्मार्ट होगी सहारनपुर मंडल की विद्युत व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्मार्ट होगी सहारनपुर मंडल की विद्युत व्यवस्था
Fri, 11 Oct 2024 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मी हो या सर्दी, अब उपभोक्ताओं बिजली कटौती की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। मंडल के जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों में 250 करोड़ से विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा।
दरअसल, विद्युत व्यवस्था को लेकर शासन गंभीर है। क्योंकि, पिछले दिनों भीषण गर्मी, आंधी और तूफान की वजह से कई बार फाल्ट हुए और दो-दो दिन तक बिजली गुल रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसी बड़ी कई वर्ष पुराने पोल, ट्रांसफार्मर, जर्जर खंभे, बिजली घरों में अत्याधुनिक मशीनें नहीं होना है। अब सहारनपुर के 138, जनपद मुजफ्फरनगर और शामली के 210 बिजलीघरों में बिजनेस प्लान के तहत कई अहम कार्य होंगे। बिजलीघरों में अत्याधुनिक मशीनें लगेंगी। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। अनेक कार्यों को लेकर पिछले दिनों पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक (आईएएस) ईशा दुहन सहारनपुर आकर विद्युत निगम के अधिकारियों साथ समीक्षा भी कर चुकी हैं।
-- --
इन कार्यों से सुधरेगी व्यवस्था
- बिजलीघरों को अत्याधुनिक मशीनों से लैस किया जाएगा।
- नई मशीनें और ट्रांसफार्मर लगेंगे। मुख्य जगहों पर नए खंभे लगेंगे।
- बिजनेस प्लान के तहत ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
- फाल्ट होते मशीनों से तुरंत सप्लाई ऑटोमैटिक बंद होगी।
- सड़कों पर लगे बड़े और छोटे ट्रांसफार्मरों के स्थान बदले जाएंगे।
- विद्युत केबिल भूमिगत होगी। इससे खंभों से राहत मिलेगी।
- आबादी से दूर 33 हजार केवी की नई लाइनें लगेंगी।
- भूमि के अंदर फाल्ट होने पर डिटेक्टर मशीन लोकेशन पकड़ेगी।
- तीनों जिलों में उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगेंगे।
- गली-मोहल्लों में तारों के जंजाल से लोगों को निजात मिलेगी।
- घरों के ऊपर से जा रही विद्युत लाइनों को हटा दिया जाएगा।
-- -
शासन की मंशा के अनुसार कार्य होने हैं। प्रबंध निदेशक भी तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ कार्यों को लेकर समीक्षा कर चुकी हैं। जल्द बिजलीघरों में बदलाव नजर आएगा।-- सुनील कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, विद्युत व्यवस्था को लेकर शासन गंभीर है। क्योंकि, पिछले दिनों भीषण गर्मी, आंधी और तूफान की वजह से कई बार फाल्ट हुए और दो-दो दिन तक बिजली गुल रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसी बड़ी कई वर्ष पुराने पोल, ट्रांसफार्मर, जर्जर खंभे, बिजली घरों में अत्याधुनिक मशीनें नहीं होना है। अब सहारनपुर के 138, जनपद मुजफ्फरनगर और शामली के 210 बिजलीघरों में बिजनेस प्लान के तहत कई अहम कार्य होंगे। बिजलीघरों में अत्याधुनिक मशीनें लगेंगी। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। अनेक कार्यों को लेकर पिछले दिनों पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक (आईएएस) ईशा दुहन सहारनपुर आकर विद्युत निगम के अधिकारियों साथ समीक्षा भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
इन कार्यों से सुधरेगी व्यवस्था
- बिजलीघरों को अत्याधुनिक मशीनों से लैस किया जाएगा।
- नई मशीनें और ट्रांसफार्मर लगेंगे। मुख्य जगहों पर नए खंभे लगेंगे।
- बिजनेस प्लान के तहत ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
- फाल्ट होते मशीनों से तुरंत सप्लाई ऑटोमैटिक बंद होगी।
- सड़कों पर लगे बड़े और छोटे ट्रांसफार्मरों के स्थान बदले जाएंगे।
- विद्युत केबिल भूमिगत होगी। इससे खंभों से राहत मिलेगी।
- आबादी से दूर 33 हजार केवी की नई लाइनें लगेंगी।
- भूमि के अंदर फाल्ट होने पर डिटेक्टर मशीन लोकेशन पकड़ेगी।
- तीनों जिलों में उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगेंगे।
- गली-मोहल्लों में तारों के जंजाल से लोगों को निजात मिलेगी।
- घरों के ऊपर से जा रही विद्युत लाइनों को हटा दिया जाएगा।
शासन की मंशा के अनुसार कार्य होने हैं। प्रबंध निदेशक भी तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ कार्यों को लेकर समीक्षा कर चुकी हैं। जल्द बिजलीघरों में बदलाव नजर आएगा।
विज्ञापन