फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Divisional Commissioner caught fake receipts from wood toll collection center

Saharanpur: मंडलायुक्त ने पकड़ीं लकड़ी टोल वसूली केंद्र से फर्जी रसीदें, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

Sat, 18 Mar 2023 08:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Mar 2023 08:31 PM IST
सार

Saharanpur News : मंडलायुक्त ने लकड़ी टोल वसूली केंद्र से फर्जी रसीदें पकड़ीं हैं। वहीं, इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: Divisional Commissioner caught fake receipts from wood toll collection center
फर्जी रसीदें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने अपर आयुक्त और जिला पंचायत के एएमएम ने लकड़ी टोल वसूली केंद्र पर छापा मारकर फर्जी रसीदें पकड़ीं। इस दौरान लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से वसूली कर रहे दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए। मंडलायुक्त ने जिला पंचायत अधिकारियों को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने शनिवार शाम चार बजे अपर आयुक्त सुरेंद्र राम और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बाबूराम के साथ सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर स्थित प्रकाष्ठ अभिवहन केंद्र पर छापा मारा। शिकायत मिली थी कि जिला पंचायत के अभिवहन वसूली केंद्र पर नियमों के विपरीत निजी व्यक्ति फर्जी रसीदों के सहारे शुल्क वसूल रहे थे, साथ ही नियम विरुद्ध अन्य जनपदों से आने वाले लकड़ी से भरे वाहनों से भी वसूली की जा रही थी। जिस दौरान अधिकारियों ने प्रकाष्ठ अभिवहन केंद्र पर छापा मारा उस वक्त दो व्यक्ति लकड़ी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बारिश से सर्द हुआ मौसम: गेहूं की फसल गिरी, सब्जी की फसल को नुकसान, चिंता में किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मंडलायुक्त ने बताया कि शिकायत पर छापामारी की कार्रवाई की गई है। मौके पर दो व्यक्ति वसूली करते मिले थे जो फरार हो गए हैं। मौके पर मिली रसीद बुकों को जांच के लिए सील कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: UP: गमगीन माहौल में हुआ सिपाही का अंतिम संस्कार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में गम का माहौल

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बाबूराम ने कहा कि जिला पंचायत के द्वारा निर्धारित शुल्क की रसीद बुकों के अतिरिक्त भी रसीद बुक पाई गई है, जो फर्जी प्रतीत होती है। जिला पंचायत द्वारा निर्देशित किया गया है कि लकड़ी वाहनों से टोल वसूली करने वाले व्यक्ति गले में पहचान पत्र लटका कर वसूली करेंगे। परंतु जो व्यक्ति मौके पर वसूली करते मिले थे वे अलग थे। एक मुख्य नियम ये है की अन्य जनपदों से आने वाले लकड़ी से भरे वाहनों से अभिवहन शुल्क नहीं वसूला जाएगा, लेकिन उनसे भी वसूली की जा रही थी। मंडलायुक्त ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed