फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur division dominates in average sugarcane yield

प्रदेश में सर्वाधिक गन्ना उपज वाले तीन में से दो जिले मंडल के शामिल

Thu, 30 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur division dominates in average sugarcane yield
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश के 900 क्विंटल से अधिक औसत गन्ना उपज वाले तीन में दो जिले सहारनपुर मंडल के हैं। इनमें शामली और मुजफ्फरनगर जनपद शामिल हैं। जबकि तीसरा जिला मेरठ है। गत वर्ष सहारनपुर जनपद में गन्ने का औसत उत्पादन 774.68 क्विंटल प्रति हेक्टेयर था, वह इस बार बढ़कर 796.48 क्विंटल हो गया है।

गन्ना विभाग के मुख्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के तीन जनपदों की औसत गन्ना उपज इस बार 900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से अधिक रही है। इनमें मंडल के दो जिलों के साथ ही मेरठ जनपद शामिल हैं। इस बार जनपद शामली में रिकॉर्ड 990.74 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और मुजफ्फरनगर में 907.44 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत पैदावार रही है। जनपद में गन्ने की औसत पैदावार 774.68 क्विंटल से बढ़कर इस वर्ष 796.48 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गई है। गन्ना विभाग बढ़ी हुई औसत उपज के आधार पर ही चीनी मिलों के आगामी पेराई सत्र की तैयारियों में जुट गया है। उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर दिनेश्वर मिश्रा ने बताया कि औसत उपज में बढ़ोत्तरी गन्ना किसानों की मेहनत का नतीजा है। प्रदेश में सर्वाधिक औसत गन्ना उपज वाले तीन जिलों में शामली और मुजफ्फरनगर जनपद सहारनपुर मंडल के हैं। मंडल के किसान अगेती प्रजाति के गन्ने की खेती भी अधिक करते हैं। इस औसत उपज के आंकड़ों के आधार पर अब शुगर मिलों के नए पेराई सत्र की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed