{"_id":"60dacb958ebc3e7ceb5a6022","slug":"saharanpur-district-panchayat-president-election-bjp-candidate-mangeram-chaudhary-has-become-elected-unopposed-district-panchayat-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मेरठ के बाद सहारनपुर में भी निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा प्रत्याशी, बधाइयों का सिलसिला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मेरठ के बाद सहारनपुर में भी निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा प्रत्याशी, बधाइयों का सिलसिला शुरू
Tue, 29 Jun 2021 01:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:06 PM IST
सार
मेरठ के बाद अब सहारनपुर में भी भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। उन्हें आज ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय में बीजेपी नेता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के मांगेराम चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं, क्योंकि विपक्ष के एकमात्र प्रत्याशी जोनी उर्फ जयवीर ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। वहीं दोपहर तीन बजे मांगेराम चौधरी को नवनिर्वाचित अध्यक्ष का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। चुनाव जीतने पर भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी बधाई देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं बसपा द्वारा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले से भाजपा का रास्ता साफ हो गया था। सहारनपुर में अध्यक्ष पद पर विपक्ष के एकमात्र प्रत्याशी जयवीर उर्फ जोनी का भी चुनाव लड़ना मुश्किल था। मंगलवार को आखिर यही हुआ कि जयवीर ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
चुनाव के लिए एक तरफ भाजपा से मांगेराम चौधरी तो विपक्ष की तरफ से सिर्फ जयवीर उर्फ जोनी का ही नामांकन हुआ था। सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बयान जारी कर दिया था कि जिला पंचायत चुनाव में बसपा हिस्सा नहीं लेगी।
विज्ञापन
इसी से तय माना जा रहा था कि अब सहारनपुर में भी चुनाव नहीं होगा। क्योंकि विपक्ष की तरफ से नामांकन पत्र जमा कराने वाले जयवीर उर्फ जोनी भी बसपा के ही प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य बने थे। इस दशा में उनका भी चुनाव लड़ना मुश्किल ही था। वैसे भी राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा आम हो चुकी थी कि जयवीर उर्फ जोनी चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा आज हो गई।