{"_id":"68a556a810022f47b50a72f2","slug":"saharanpur-dhaba-operator-shot-by-bike-borne-attackers-in-jhadwan-village-injured-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: दिन निकलते ही दरवाजा खुलवाकर ढाबा संचालक को गोली मारी,घायल, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: दिन निकलते ही दरवाजा खुलवाकर ढाबा संचालक को गोली मारी,घायल, गांव में दहशत
Wed, 20 Aug 2025 10:33 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:33 AM IST
सार
सहारनपुर जिले के तीतरों क्षेत्र के झाड़वन गांव में सुबह बाइक सवार तीन हमलावरों ने ढाबा संचालक को दरवाजा खुलवाकर गोली मार दी। घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जिले के गांव झाड़वन में बुधवार तड़के सनसनीखेज वारदात सामने आई। बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने ढाबा संचालक अंकित (पुत्र बलबीर) को उसके घर से बुलाकर धारदार हथियार से हमला किया और गोली मार दी।
जानकारी के अनुसार, अंकित बुधवार रात पत्नी और बच्चों के साथ आंगन में सोया हुआ था। सुबह करीब 5 बजे तीन लोग उसके घर आए और दरवाजा खुलवाकर उसे बाहर बुलाया। बाहर निकलते ही हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर गोली चला दी।

मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे गंगोह सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी रेफर कर दिया।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।
पुलिस क्षेत्राधिकारी गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।