फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Demonstration by Puting the Dead body of a sweeper in the Municipal Corporation, strike continues

Saharanpur: नगर निगम में सफाई कर्मी का शव रखकर प्रदर्शन, गांधी पार्क स्थित गैराज पर जड़ा ताला, हड़ताल जारी

Wed, 03 Aug 2022 02:35 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Aug 2022 02:35 PM IST
सार

कर्मचारियों का आरोप है कि मंगलवार को जब वह मृतक के परिवार की मदद के लिए बात करने गए तो उनके साथ अभद्रता की गई। सफाईकर्मियों ने मृतक के शव को कार्यालय में रखकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Saharanpur: Demonstration by Puting the Dead body of a sweeper in the Municipal Corporation, strike continues
प्रदर्शन करते सफाईकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नगर निगम कर्मचारियों ने हड़ताल कर गांधी पार्क स्थित गैराज पर तााला डाल दिया। सफाईकर्मियों ने दिन भर हड़ताल पर रहने का एलान किया है। वहीं जिले के सफाई कर्मचारी हड़ताल कर नगर निगम के कार्यालय को बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार नगर निगम सहित जनपद के कई नगर पंचायतों के सफाई कर्मियों ने नगर निगम के कार्यालय को बंद कराते हुए बुधवार को वीर सिंह सफाई कर्मी का शव रखकर नगर निगम में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भजन गाने से नाराज उलमा को दिया जवाब तो कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं फरमानी नाज, अब खड़ी हुई ये मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि मंगलवार को जब वह मृतक के परिवार की मदद के लिए बात करने के लिए नगर आयुक्त के पास पहुंचे तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया और ठेका कर्मचारी के प्रति अपनी कोई जिम्मेदार नहीं होने के बात कही थी, जिससे नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को ही प्रदर्शन का ऐलान कर दिया था।

कर्मचारियों के प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद नगर आयुक्त निगम नहीं पहुंची। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर और कई थानों की पुलिस नगर निगम में मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed