{"_id":"633b26c424cf0b01475b1a75","slug":"saharanpur-delhi-express-will-be-canceled-from-the-block-today-saharanpur-news-mrt607966395","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक से आज रद्द रहेगी सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक से आज रद्द रहेगी सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस
विज्ञापन
सहारनपुर-टपरी के बीच लाइन पर चार घंटे होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहारनपुर-टपरी के बीच लाइन पर काम होने से मंगलवार यानि आज सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन सहारनपुर-शामली के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि मंगलवार को सहारनपुर-टपरी के बीच लाइन पर दोपहर 12:45 बजे से अपराह्न 3:45 बजे तक ब्लॉक लिया गया है। चार घंटे तक लाइन पर काम होगा। जिसके चलते ट्रेन नंबर 04401-02 सहारनपुर-शामली के बीच सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा।
लेट पहुंची कई ट्रेनें
सोमवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेन नंबर 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस एक घंटे 50 मिनट की देरी से आई। ट्रेन नंबर 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस भी दो घंटे 35 मिनट की देरी से पहुंचीं। जिससे यात्रियों को परेशानी हुईं।