फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: death of a bike rider in a road accident

Saharanpur: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 29 May 2022 05:15 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 May 2022 05:15 PM IST
सार

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Saharanpur: death of a bike rider in a road accident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड फरार हो गया।

विज्ञापन


हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र में छुटमलपुर सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमारीखेड़ा टोल प्लाजा के पास हुआ। गांव रेहडी निवासी अनुसूचित जाति का युवक अश्वनी उर्फ सोनु (30) पुत्र शीशपाल बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल कोलकी पत्नी को लेने जा रहा था। टोल प्लाजा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर घायल को जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चें छोड़ गया है। युवक मजदूरी करता था। उसकी मौत के बाद पत्नी और बच्चों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही चालक भी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed