{"_id":"6874c395795a1485500f487a","slug":"saharanpur-dead-body-of-an-elderly-person-found-near-the-temple-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मंदिर के पास मिला बुजर्ग का शव, पुलिस ने जेब टटोली तो मिला मौत का सामान, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मंदिर के पास मिला बुजर्ग का शव, पुलिस ने जेब टटोली तो मिला मौत का सामान, गांव में दहशत
Mon, 14 Jul 2025 02:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:15 PM IST
सार
गांव हलवाना निवासी ब्रह्मपाल रविवार शाम से लापता था। सोमवार सुबह मंदिर में पूजा करने महिलाएं पहुंची तो मामले का पता चला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव हलवाना में सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव के रहने वाले ब्रह्मपाल (70) का शव खेड़ा मंदिर परिसर में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मंदिर में सुबह के वक्त पूजा के लिए पहुंची महिलाओं ने पहले तो सोचा कि कोई सो रहा है, लेकिन जब काफी देर तक कोई हरकत नहीं हुई तो उन्होंने पास जाकर देखा। बुजुर्ग को मृत हालत में देख उन्होंने गांव में सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। मृतक की पहचान ब्रह्मपाल के रूप में हुई। वह शाम से गायब था।
विज्ञापन
फतेहपुर थाना अध्यक्ष सचिन पूनिया और सहारनपुर से फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से सल्फास का खाली और भरा हुआ पैकेट मिला है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन