{"_id":"66e978d3d9891a1cad04a7ee","slug":"saharanpur-dead-body-of-a-young-man-was-hanging-on-a-tree-for-20-days-someone-killed-him-and-hung-it-2024-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: 20 दिन से पेड़ पर लटका था युवक का शव, किसी ने मारकर टांग दिया, मगर क्यों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: 20 दिन से पेड़ पर लटका था युवक का शव, किसी ने मारकर टांग दिया, मगर क्यों...
Tue, 17 Sep 2024 06:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:15 PM IST
सार
एक युवक की हत्या कर दी गई। पेड़ पर लटका शव जमीन से पांच फुट ऊपर था। सुनसान एरिया में होने के कारण किसी को पता नहीं चल सका। अब पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
शव बरामद करने के बाद जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली हाईवे पर आम के बाग में 40 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार जांच की। पुलिस के अनुसार शव 15 से 20 दिन पुराना है। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे पर मोहल्ला पीरजादगान निवासी अंजुम का आम का बाग है। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आम के बाग में पेड़ से किसी व्यक्ति का शव रस्सी से लटका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मृतक की उम्र करीब 40 साल है, जिसने बनियान और पाजामा पहन रखा था। इसके अलावा उसके पास से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने बताया कि शव 15 से 20 दिन पुराना है। शव जमीन से करीब पांच फिट ऊपर लटका हुआ था। ऐसे में आशंका है कि किसी ने युवक की हत्या की है। क्योंकि जिस जगह पर यह शव लटका मिला है वहां पर काफी सुनसान एरिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास जिलों से लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।