{"_id":"629b762ccac42a5e4c229acd","slug":"saharanpur-crime-a-young-man-has-killed-his-uncle-with-knife-in-water-dispute-in-a-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur Murder: भतीजे ने चाकू घोंपकर चाचा को मार डाला, सामने आई विवाद की ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur Murder: भतीजे ने चाकू घोंपकर चाचा को मार डाला, सामने आई विवाद की ये वजह
Sat, 04 Jun 2022 08:45 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 04 Jun 2022 08:45 PM IST
सार
सहारनपुर में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक युवक ने चाकू घोंपकर अपने चाचा को मार डाला। पुलिस की जांच में विवाद की यह वजह सामने आई है।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में देवबंद के रणखंडी गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
रणखंडी गांव निवासी अनिल सिंह (65) और उनका भतीजा अरविंद पुत्र इसम सिंह शुक्रवार की मध्य रात्रि अपने-अपने खेतों में पानी चला रहे थे। इसी दौरान पानी चलाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। आरोप है कि इस दौरान अरविंद ने चाचा को चाकू घोंप दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते उसे रेफर कर दिया। परिजन अनिल को मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में ले गए, जहां देर रात्रि उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी
इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि मृतक के बेटे अंकित कुमार की तहरीर पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पर साथ नहीं छोड़ेंगे प्रेमी युगल, कोर्ट में प्रेमिका के बयान से हर कोई हैरान
सीओ रामकरण ने बताया कि शुरुआती जांच में पानी चलाने को लेकर विवाद होना सामने आया है, पूर्व की रंजिश के बारे में जांच की जा रही है।