UP: देवबंद पहुंची कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत,अजय राय ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Congress UP Jodo Yatra : गंगोह में रात्रि विश्राम के बाद कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा बृहस्पतिवार को देवबंद पहुंच गई है। इस दौरान जगह-जगह पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और दिग्गज नेता इमरान मसूद के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा बृहस्पतिवार को ठीक 2.15 बजे देवबंद में भायला मार्ग स्थित असगरिया मदरसा पर पहुंची। यहां कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
यूपी जोड़ो यात्रा उर्दू गेट से होते हुए यात्रा स्टेट हाईवे पर सराय मालियान, तलहेड़ी चुंगी, वाल्मीकि बस्ती चौक, मंगलौर बस स्टेंड और बरला बस स्टेंड से होकर थितकी गांव पहुंची। इस दौरान जगह-जगह कांग्रेसियों ने यात्रा का स्वागत किया।
वहीं, इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय राय और इमरान मसूद जमीयत-उलमा-ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने मौलाना मदनी से मुलाकात कर उनकी बहन फरहाना की मौत पर दुख जताया। इसमें जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, राहत खलील, नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी, संदीप वर्मा, तौकीर आलम, रिहान अहमद कुरैशी, अनवार सिद्दीकी, फैजी सिद्दीकी, मुफ्ती याद इलाही आदि शामिल रहे।
बता दें कि कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा बृहस्पतिवार को 12.15 बजे गंगोह से देवबंद के लिए रवाना हुई थी। इससे पहले बुधवार को गंगोह पहुंची थी। बड़े नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने गंगोह में ही रात्रि विश्राम किया था।
यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने आगे की रूपरेखा और राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम तय किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली, पूर्व विधायक इमरान मसूद, पूर्व मंत्री शायन मसूद, नोमान मसूद, हमजा मसूद के अलावा संदीप वर्मा, तौकीर आलम, विवेकानंद पाठक आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बच्ची से दरिंदगी: मासूम की हालत देख उड़े परिजनों के होश, मुंह भींचकर ले गया था दरिंदा,पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन