फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Club election today, nine candidates in the fray

Saharanpur News: सहारनपुर क्लब का चुनाव आज, नाै प्रत्याशी मैदान में

Sun, 15 Dec 2024 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Club election today, nine candidates in the fray
सहारनपुर। सहारनपुर क्लब का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव आज होगा। इसमें विभिन्न पदों के लिए नौ उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। क्लब के 626 मतदाता प्रत्याशियों की जीत-हार को तय करेंगे।
विज्ञापन

आजादी से पहले बने प्रतिष्ठित सहारनपुर क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी और उपाध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होते हैं, जबकि मंडलायुक्त और उप महानिरीक्षक इसके संरक्षक हैं। एक सचिव, एक संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी के दो सदस्यों का चुनाव सदस्य मतदान से करते हैं। रविवार को इन पदों के लिए मतदान होगा। सचिव पद के लिए हेमंत जोशी, आलोक कुमार अग्रवाल और पंकज बंसल के बीच कड़ा मुकाबला है।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव पद के लिए जोधबीर सिंह बन्नी और विनीत रामपाल अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कार्यकारिणी के दो पदों के लिए चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें अमित जौली, अश्वनी गुप्ता, आशीष जैन और माईदयाल सिंह शामिल हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सहारनपुर क्लब के चुनाव में 626 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान सुबह दस से अपराह्न चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed