फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Clash: 5 Accused Arrested After Encounter in Ambala Road Firing Over Dominance Dispute

Saharanpur: वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग, दोनों पक्षों के पांच आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 06:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 20 Aug 2025 06:13 PM IST
सार

सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पिस्टल, तमंचे और कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
Saharanpur Clash: 5 Accused Arrested After Encounter in Ambala Road Firing Over Dominance Dispute
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में  थाना कुतुबशेर क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई के चलते हुए विवाद ने फायरिंग का रूप ले लिया। पुलिस ने बुधवार को अंबाला रोड पर दबनी कब्रिस्तान के पास हुई मुठभेड़ में दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
ये था मामला
19 अगस्त की रात शारदानगर पुल के पास दर्पण तिराहे पर दोनों गुटों में पहले गाली-गलौच और फिर फायरिंग हुई थी। पहले पक्ष के मोहम्मद अयाज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई आमिर उर्फ आजम को अन्नु उर्फ अनुराग, अनुभव, उमंग और अन्य ने गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 20 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से रामबीर ने आरोप लगाया कि उसके बेटे अनुराग पर जानलेवा हमला पीयूष, शाकिब अहमद, आदित्य खन्ना, हैदर उर्फ लक्की और आसिफ उर्फ साहिल ने किया। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया था।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि सूचना मिली थी कि दोनों पक्षों के लोग अंबाला रोड पर आमने-सामने होने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को दबोच लिया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 
पीयूष, निवासी पुराना कमेला
शाकिब अहमद, निवासी रायवाला
आसिफ उर्फ साहिल, निवासी खलासी लाइन
उमंग उर्फ मौलिक राणा, निवासी बनत शामली
अनुभव, निवासी सहसपुर जट्ट

ये सामान हुआ बरामद
एक पिस्टल, चार तमंचे, पांच जिंदा कारतूस और पांच खोखा कारतूस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed