Saharanpur: बस चालक की पत्नी ने कमरा बंद कर उठाया खौफनाक कदम, इस हालत में देख पति के पैरों तले खिसक गई जमीन
Saharanpur News : बस चालक की पत्नी ने कमरे की कुंडी लगाकर खौफनाक कदम उठा लिया। वहीं, पत्नी को इस हालत में देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस की जांच में यह बड़ी बात सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में रोडवेज बस चालक की पत्नी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सातलपुर निवासी मुनेश यादव रोडवेज की छुटमलपुर डिपो में संविदा पर बस चालक है। उसने छुटमलपुर की माया वाली गली में कमरा किराए पर ले रखा है। वह दो दिन से बस लेकर बाहर गया हुआ था।
वहीं, शुक्रवार की रात तीन बजे वह अपने परिचालक अशोक के साथ वापस लौटा तो कमरा खुलवाने के लिए पत्नी मानवती (38) का मोबाइल नंबर मिलाया लेकिन, वह स्विच ऑफ मिला।
इसके बाद उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद दोनों ने खिड़की तोड़कर अंदर झांका तो मानवती पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'
थानाध्यक्ष ने बताया कि दपंती के कोई बच्चा नहीं है। मुनेश अक्सर दो से तीन दिन के लिए बस पर बाहर ड्यूटी करने जाता था। जानकारी करने पर पता चला कि इस बार ड्यूटी के दौरान फोन पर उसकी पत्नी से कुछ कहासुनी हुई थी। प्रथम दृष्टया महिला ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि कुछ भी संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सिर कटी लाश देख कांप उठे लोग, धड़ और हाथ की तलाश में जुटी पुलिस