{"_id":"64f730b104b9241342047b63","slug":"saharanpur-bullet-rider-has-wave-of-pistol-on-road-and-video-viral-police-searching-for-accused-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का नहीं डर: बुलेट सवार ने हवा में लहराई पिस्टल, खूब वायरल हो रहा वीडियो, हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का नहीं डर: बुलेट सवार ने हवा में लहराई पिस्टल, खूब वायरल हो रहा वीडियो, हरकत में आई पुलिस
Tue, 05 Sep 2023 07:51 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 Sep 2023 07:51 PM IST
सार
Saharanpur News : लगता है कि सहारनपुर में आरोपियों में पुलिस का डर नहीं है। यहां बुलेट सवार युवक ने खुलेआम हवा में पिस्टल लहराई। पिस्टल लहराने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बुलेट सवार युवक ने लहराई पिस्टल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के छुटमलपुर में बाइक सवार एक युवक को हवा में पिस्टल लहराना महंगा पड़ गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, छुटमलपुर के सहारनपुर रोड पर बाइक सवार युवक दौड़ लगा रहे थे। इसमें देहरादून के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बुलेट पर पीछे बैठा युवक पिस्टल लहराते हुए अपने पीछे आ रहे दूसरे बाइक सवार साथियों को आगे निकलने की बात कह रहा हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: दुष्कर्म के आरोपी पिता ने दी तेजाब डालने की धमकी, थाने में पूछताछ के बाद महिला की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद रावल का कहना है कि वीडियो के बाद जो जानकारी जुटाई है, उसमें बुलेट बाइक सवार हरिजन कॉलोनी का रहने वाला है। अभी उसके घर पर ताला लगा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी