फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: BSP's divisional in-charge Anil Kumar said such a thing in front of women, party expelled him

Saharanpur: बसपा के मंडल प्रभारी अनिल कुमार ने महिलाओं के सामने कह दी ऐसी बात, पार्टी ने कर दिया निष्कासित

Tue, 20 Jan 2026 07:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 20 Jan 2026 07:37 PM IST
सार

मायावती के जन्मदिन की सभा में अनिल कुमार ने महिलाओं के समक्ष अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जिसका वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद अनिल कुमार को पार्टी से निकाल दिया गया। वहीं अनिल ने इसे साजिश बताया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: BSP's divisional in-charge Anil Kumar said such a thing in front of women, party expelled him
बसपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी अनिल कुमार के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक पुराना और दूसरा 15 जनवरी को पार्टी सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर हुई सभा का बताया जा रहा है। उसमें वह अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि सामने महिलाएं बैठी हैं। उसी को आधार मानते हुए जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार बंधु ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

 

एक वीडियो में वह सरकार के प्रति अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि दूसरी में महिलाओं की मौजूदगी में ऐसी बात कह रहे हैं, जो आमतौर पर सार्वजनिक रूप से बोली नहीं जा सकतीं। उनकी वीडियो का पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने संज्ञान लिया है। इसके बाद जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार बंधु ने निष्कासन की कार्रवाई की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अनिल कुमार उर्फ पप्पू के पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने तथा अनुशासनहीनता के कारण निष्कासित किए गए हैं। मायावती के जन्मदिन पर हुई सभा में उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जबकि वहां माताएं और बहनें बैठी थीं। इसके अलावा दूसरी पार्टी के लिए भी अशोभनीय शब्द कहे, जो ठीक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता के चलते कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं आया। 
 
विज्ञापन

उधर, अनिल कुमार का कहना है कि उन्होंने कभी कांशीराम द्वारा कही गई बात को मंच से दोहराया था, जिसको पार्टी के ही कुछ नेताओं ने मुद्दा बना दिया। उन्होंने अपने निष्कासन को साजिश का हिस्सा बताया, जिसमें पार्टी के एक शीर्ष पदाधिकारी और स्थानीय पदाधिकारियों के शामिल होने की बात कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed