फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: BJP metropolitan president implicated in sexual harassment case of actress resigns

UP: सहारनपुर के भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न का है मामला

Wed, 16 Oct 2024 07:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 16 Oct 2024 07:56 PM IST
सार

हिंदी, भोजपुरी और गुजराती फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि पुनीत त्यागी ने उनका यौन उत्पीड़न किया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: BJP metropolitan president implicated in sexual harassment case of actress resigns
भाजपा महानगर अध्यक्ष के साथ अभिनेत्री ने वायरल की फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई की रहने वाली अभिनेत्री की तरफ से भाजपा के महानगर अध्यक्ष पर लगाए गए यौन उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने नैतिकता को आधार बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उधर, अभिनेत्री की तरफ से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिचितों को धमकाया जा रहा है। सहारनपुर आने से रोका जा रहा है। अभिनेत्री ने एक विधायक और मंत्री को भी इस प्रकरण से दूर रहने के लिए चेताया है।
विज्ञापन

हिंदी, भोजपुरी और गुजराती फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री की एक के बाद एक कई वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि पुनीत त्यागी ने उनका यौन उत्पीड़न किया है। बुधवार को पार्टी मुख्यालय की तरफ से भी इसकी जानकारी ली गई। इसके साथ ही पुनीत त्यागी की तरफ से अपना इस्तीफा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को भेज दिया गया। इस्तीफे में लिखा कि एक महिला ने बेबुनियाद और निराधार आरोप लगाए हैं। इसलिए नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। साथ ही लिखा कि शीर्ष नेतृत्व मेरे राजनीतिक क्षेत्र के लिए जो फैसला लेगा, वह मान्य होगा। झूठे आरोपों की वजह से संगठन की छवि धूमिल नहीं होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्तीफा मांगा नहीं, मैंने खुद दिया: पुनीत त्यागी
उधर, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी का कहना है कि आरोप पूरी तरह गलत है। इस्तीफा मांगा नहीं था। नैतिकता के आधार पर दिया है।
 
विज्ञापन

अभिनेत्री ने की एक और वीडियो पोस्ट, लगाए आरोप
इस पूरे प्रकरण के बीच अभिनेत्री की तरफ से बुधवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। करीब आठ मिनट के वीडियो में अभिनेत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि उन्हें सहारनपुर आने से रोका जा रहा है और परिचितों को भी जान से मारने की धमकी मिल रही है। एक मंत्री और विधायक भी महानगर अध्यक्ष की मदद कर रहे हैं। अभिनेत्री का दावा है कि उनके सबूत भी पास हैं। अगर वह बीच में आए तो सहारनपुर आकर इसका पूरा खुलासा करूंगी। अगर मुझे या सहारनपुर में मेरे परिचितों को कुछ होता है तो उसके लिए मंत्री और विधायक भी जिम्मेदार होंगे। इसलिए इस प्रकरण से दूर रहें। जल्दी ही सबूतों के साथ सहारनपुर के घंटाघर चौक पर आऊंगी। बता दें, कि अभिनेत्री के फेसबुक पेज पर एक वीडियो अपलोड है, जो चार दिन पुराना है। उसी वीडियो में पहली बार चेताया था कि धोखा देने का अंजाम बताऊंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed