फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Bike rammed into a dumper filled with minerals parked on the roadside, youth injured

Saharanpur: सड़क किनारे खड़े खनिज से भरे डंपर में घुसी बाइक, युवक घायल

Sun, 31 Dec 2023 09:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Dec 2023 09:29 AM IST
सार

सहारनपुर जनपद में आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे में  एक युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Bike rammed into a dumper filled with minerals parked on the roadside, youth injured
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सहारनपुर जनपद में आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे में  एक युवक घायल हो गया। बेहट थानाक्षेत्र में शाकंभरी देवी रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पास अवैध रूप से खनिज का परिवहन करने के आरोप में पकड़ कर खड़े किए गए डंपर में शनिवार की रात बाइक घुसने से उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हल गया। उसे बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


हादसा शनिवार की रात करीब आठ बजे हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मनमजरा निवासी मोनू (35) पुत्र सुरेश किसी काम से गांव शाहपुर गया था। रात में वहां से वह किसी की बाइक मांगकर बेहट आया था।
विज्ञापन


वापस लौटते समय उसकी बाइक कस्बे में पूर्वी यमुना नहर के पास सड़क पर पुलिस हिरासत में खड़े खनिज से भरे डंपर में पीछे जा घुसी। हादसे में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची बेहट पुलिस उसे सीएचसी बेहट ले गई, जहां से  चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed