फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Arrested with smack worth Rs 2 crore carrying a reward of Rs 25 thousand

Saharanpur: दो करोड़ की स्मैक के साथ 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, बरेली से मंगाकर करता था गांवों में सप्लाई

Sun, 08 Mar 2026 05:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 08 Mar 2026 05:54 PM IST
सार

नकुड़ पुलिस ने अंबेहटा-गंगोह रोड पर रामसहायवाला गांव से तस्कर गिरोह के सरगना कौशर को पकड़ा है। उसके बाद से 1.27 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई है। गिरोह के छह वांछितों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Arrested with smack worth Rs 2 crore carrying a reward of Rs 25 thousand
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकुड़ पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। स्मैक की तस्करी करने वाले 25 हजार के इनामी सरगना को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.27 किलोग्राम स्मैक, दो मोबाइल और 2600 रुपये की नकदी बरामद हुई है। इस स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.05 करोड़ रुपये है। सरगना बरेली से मंगाकर आसपास गांवों में स्मैक की तस्करी करता था।
विज्ञापन

 

रविवार को पुलिस लाइन में एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि नशा तस्कर कौशर मूलरूप से नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर का रहने वाला है, जो फिलहाल गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में पावी सादिकपुर गांव के पास किराए के मकान में रह रहा था। तस्कर पर थाना सदर बाजार, नानौता और गंगोह में स्मैक तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है। उस पर नानौता थाने से 25 हजार रुपये का इनामी घोषित हुआ था। नकुड़ पुलिस ने स्मैक तस्करी के सरगना कौशर को अंबेहटा-गंगोह रोड पर रामसहायवाला गांव के पास से गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्कर लगातार जगह बदलकर अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा था। इस मामले में अभी छह आरोपी और वांछित चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पकड़ा गया तस्कर पढ़ा-लिखा नहीं है, लेकिन अपने नेटवर्क से संपर्क बनाने के लिए व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करता था। अब पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई लगाकर संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

बरेली तक फैला नेटवर्क, वहीं से मंगाता था स्मैक
पूछताछ में तस्कर कौशर ने बताया कि 2021 में स्मैक के मामले में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने पर उसने कुछ समय तक दूध का काम किया, लेकिन कमाई कम होने के चलते 2024 में फिर से स्मैक के कारोबार में उतर गया। उसी दौरान उसके गांव के एक साथी ने बरेली के रहने वाले आसिफ से मुलाकात कराई। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मिलकर बरेली से बड़े स्तर पर स्मैक मंगाने लगा। उसके नेटवर्क में दो और सहयोगी हैं, जिनमें भाई भी शामिल है। वहीं तीसरा साथी बरेली से स्मैक लाने और पहुंचाने का काम करता था। वह स्मैक को बरेली से लाकर गाजियाबाद स्थित किराए के मकान तक पहुंचाता था। कौशर अपने सप्लायरों से घाटमपुर और आसपास क्षेत्रों में सप्लाई करवाता था।
 

21 सितंबर 2025 को एंटी नारकोटिक्स टीम ने पकड़ी थी स्मैक
पूछताछ में तस्कर कौशर ने यह भी बताया कि 21 सितंबर 2025 को एंटी नारकोटिक्स टीम और नानौता पुलिस ने उसकी 713 ग्राम स्मैक पकड़ी थी। इसके बाद 26 नवंबर 2025 को सदर बाजार पुलिस ने 4.5 किलोग्राम स्मैक बरामद की थी। वहीं 29 सितंबर 2025 को गंगोह पुलिस ने भी उसके नेटवर्क से 300 ग्राम स्मैक पकड़ी थी।

ये भी देखें...
Saharanpur: हादसों में भाजपा नेता के भाई समेत दो की मौत, ग्रामीणों ने बहेड़ा-नन्हेड़ा मार्ग पर शव रख लगाया जाम



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed