फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: ANTF team raid in a village and one accused arrested with narcotics doda of crore

ANTF का छापा: नशीले पदार्थों की खेप देख उड़े अफसरों के होश, मोटे मुनाफे के लालच में करते थे ये धंधा, खुले राज

Mon, 07 Aug 2023 08:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Aug 2023 08:47 PM IST
सार

Saharanpur News : एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की मेरठ यूनिट ने सहारनपुर के एक गांव में छापा मारा। इस दौरान नशीले पदार्थों की खेप देख अधिकारियों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Saharanpur: ANTF team raid in a village and one accused arrested with narcotics doda of crore
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की मेरठ यूनिट द्वारा सहारनपुर में गंगोह के मैनपुरा गांव में एक मकान से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडा बरामद किया गया है। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


बताया गया कि बरामद डोडा की कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। 

विज्ञापन

एक सूचना के आधार पर सोमवार सुबह एएनटीएफ मेरठ के प्रभारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गंगोह कोतवाली पहुंची। वहां से कोतवाली पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र के गांव मोहनपुरा उर्फ मैनपुरा में गफ्फार पुत्र कामिल के मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान मकान से बोरो में भरा हुआ करीब 700 किलोग्राम नशीला पदार्थ डोडा बरामद हुआ। इतनी भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद होने पर कोतवाली पुलिस भी दंग रह गई। 

इसके बाद पुलिस बरामद डोडा और मौके से पकड़े गए आरोपी कामिल को कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अह अपने साथी गांव खानपुर निवासी मुकरीम के साथ मिलकर ट्रक में मध्य प्रदेश के मंदसौर व नीमच से डोडा मंगवाता था। वह डोडे को हरियाणा, पंजाब, सहारनपुर व शामली क्षेत्र में सड़कों पर बने ढाबों पर सप्लाई करता था। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों कामिल, मुकरीम के अलावा अज्ञात कैंटर चालक व एक अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी अनेक मुकदमे दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें: Bijnor: नरभक्षी गुलदार ने बकरी को मारकर खाया, लेकिन पकड़ में अब तक न आया, एक दर्जन गांवों पर अगले 48 घंटे भारी

मोटे मुनाफे के लालच में युवाओं की जिंदगी कर रहे थे बर्बाद
मादक पदार्थों तस्करी में लिप्त आरोपी मध्य प्रदेश से 1300 रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से डोडा मंगाकर उसे 2000 रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से क्षेत्र में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। उनसे खरीद करने वाले लोग भी आगे अपना मुनाफा जोड़कर इसे क्षेत्र के युवाओं को उपलब्ध कराया करते थे।

यह भी पढ़ें: Shamli News: पति ने पत्नी के सामने रखी ये मांग, पूरी नहीं करने पर विवाहिता को पीटा, सामने आया बड़ा सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed