फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Another woman's affair was very bad, poisoned his wife, fighting with death in the hospital

Saharanpur: दूसरी महिला का चक्कर बहुत बुरा, पत्नी को दे दिया जहर, अस्पताल में लड़ रही मौत से जंग

Thu, 29 Aug 2024 05:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 29 Aug 2024 05:58 PM IST
सार

एक विवाहिता की हालत अस्पताल में बेहद गंभीर है। पिता ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि पति ने दूसरी महिला के चक्कर में जहर दे दिया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Another woman's affair was very bad, poisoned his wife, fighting with death in the hospital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

सरसावा के गांव सबदलपुर निवासी ग्रामीण ने अपने दामाद, उसकी बहन और भाई पर बेटी को जहर देने का आरोप लगाया है। बेटी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को सरसावा थाना पहुंचे व्यक्ति ने अपने दामाद और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि उसने बेटी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व थाना सरसावा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को गंभीर अवस्था में सहारनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो पता लगा कि उसकी बेटी को पति, ननद एवं देवर ने मारपीट कर जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाया है। इस कारण बेटी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। आरोप है कि पति किसी दूसरी महिला के चक्कर में है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed