फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Actress Kainat's father grabbed 13 lakhs

Saharanpur: अभिनेत्री कायनात के पिता के 13 लाख हड़पे, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की

Fri, 08 Jul 2022 09:40 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 08 Jul 2022 09:40 PM IST
सार

मदन लाल अरोड़ा ने बताया कि कारोबार के सिलसिले में संजीव नामक व्यक्ति ने उनसे 13.36 लाख रुपये लिए थे। पैसा मांगने पर वापस करने से इंकार कर दिया और धमकी भी दी गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Saharanpur Actress Kainat's father grabbed 13 lakhs
अभिनेत्री कायनात अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ की अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के पिता मदन लाल अरोड़ा से 13 लाख 36 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मदन लाल अरोड़ा ने आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महानगर के मोहल्ला ज्वालानगर निवासी मदन लाल अरोड़ा ने कोर्ट के जरिए दर्ज कराए मामले में बताया कि कारोबार के सिलसिले में संजीव नामक व्यक्ति ने उनसे 13 लाख 36 हजार रुपये ले लिए थे। इसके बाद पैसा वापस करने से इंकार कर दिया और धमकी भी दी गई। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है।
विज्ञापन


सीओ द्वितीय एएसपी प्रीति यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मदन लाल अरोड़ा की तरफ से संजीव और प्रेम नामक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर निवासी अभिनेत्री कायनात अरोड़ा ने विवेक ऑबराय, रितेश देशमुख की हिट कॉमेडी फिल्म ग्रैंड मस्ती से बॉलीवुड में प्रवेश किया था। वह अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा-मीठा, पंजाबी फिल्म फरार, हिंदी व तमिल फिल्म मोगली तुव्वु, मनकथा में भी अभिनय कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed