फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: action against negligence, four junior engineers suspended for negligence in revenue collection

Saharanpur: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, राजस्व वसूली में लापरवाही पर चार अवर अभियंता निलंबित

Tue, 05 Dec 2023 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Dec 2023 11:12 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में राजस्व वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाइ हुई है। जनपद के हुसैन बस्ती, जैनबाग, आवास विकास व पेपर मिल रोड के जेई पर गाज गिरी है। यहां राजस्व वसूली में सबसे खराब प्रदर्शन पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए चार अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Saharanpur: action against negligence, four junior engineers suspended for negligence in revenue collection
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में राजस्व वसूली में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले विद्युत निगम के चार अभियंताओं पर गाज गिर गई। विद्युत निगम के अधिकारियों ने लापरवाही मानते हुए सभी अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। इसके बाद से निगम में खलबली मची है।

विज्ञापन


शासन का राजस्व वसूली पर खासा जोर है। ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्त हो, इसके लिए विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना भी चल रही है। लेकिन, विद्युत निगम के कुछ अभियंता राजस्व वसूली करने में रूचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  न्यूटिमा अस्पताल पर बवाल: IMA चिकित्सक बोले-बेसमेंट सील किया तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, बैकफुट पर प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने चार अवर अभियंताओं पर कार्रवाई कर दी। हुसैन बस्ती उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता श्रीनिवास शर्मा, जैनबाग के तेजपाल, आवास विकास के पवन सिंह और पेपर मिल रोड उपकेंद्र के प्रांजल को निलंबित कर दिया है। राजस्व वसूली प्राप्ति में इनका सबसे खराब प्रदर्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed