{"_id":"656eb81aac968b5454048720","slug":"saharanpur-action-against-negligence-four-junior-engineers-suspended-for-negligence-in-revenue-collection-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, राजस्व वसूली में लापरवाही पर चार अवर अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, राजस्व वसूली में लापरवाही पर चार अवर अभियंता निलंबित
Tue, 05 Dec 2023 11:12 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:12 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में राजस्व वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाइ हुई है। जनपद के हुसैन बस्ती, जैनबाग, आवास विकास व पेपर मिल रोड के जेई पर गाज गिरी है। यहां राजस्व वसूली में सबसे खराब प्रदर्शन पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए चार अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
निलंबित।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में राजस्व वसूली में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले विद्युत निगम के चार अभियंताओं पर गाज गिर गई। विद्युत निगम के अधिकारियों ने लापरवाही मानते हुए सभी अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। इसके बाद से निगम में खलबली मची है।
विज्ञापन
शासन का राजस्व वसूली पर खासा जोर है। ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्त हो, इसके लिए विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना भी चल रही है। लेकिन, विद्युत निगम के कुछ अभियंता राजस्व वसूली करने में रूचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: न्यूटिमा अस्पताल पर बवाल: IMA चिकित्सक बोले-बेसमेंट सील किया तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, बैकफुट पर प्रशासन
विज्ञापन
कई बार चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने चार अवर अभियंताओं पर कार्रवाई कर दी। हुसैन बस्ती उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता श्रीनिवास शर्मा, जैनबाग के तेजपाल, आवास विकास के पवन सिंह और पेपर मिल रोड उपकेंद्र के प्रांजल को निलंबित कर दिया है। राजस्व वसूली प्राप्ति में इनका सबसे खराब प्रदर्शन है।