फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: AC burst with a loud bang, room caught fire, luckily no one was there!

Saharanpur: तेज धमाके से फटा एसी, कमरे में लगी आग, घायल हुआ बच्चा

Wed, 18 Jun 2025 02:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 18 Jun 2025 02:40 PM IST
सार

अंबेहटा के मोहल्ला खाकरोबान में एक मकान में लगा नया एसी तेज धमाके के साथ फट गया। आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कमरे में कोई नहीं था, पर एक बच्चा चोटिल हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: AC burst with a loud bang, room caught fire, luckily no one was there!
- फोटो : Istock

विस्तार

सहारनपुर के अंबेहटा कस्बे के मोहल्ला खाकरोबान में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान में लगा एसी तेज धमाके के साथ फट गया। एसी फटने से कमरे में आग लग गई और घर का कीमती सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासी पदम कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 15 जून को एक ब्रांडेड कंपनी का एसी अपने मकान के निचले कमरे में लगवाया था। बुधवार सुबह उनके बच्चे कमरे में एसी चालू करके ऊपर किताबें लेने चले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 18 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक एसी में तेज धमाका हुआ और कमरे में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कमरे में रखा डबल बेड, अलमारी, सोफ़ा और मोबाइल पूरी तरह जल चुके थे।

घटना के समय यदि बच्चे कमरे में होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि अफरातफरी में पदम कुमार का पुत्र ईशांत घायल हो गया, उसके पैर में हल्की चोट आई है।

घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। परिजन अब ब्रांडेड कंपनी से संपर्क करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed