फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A pit was dug and left on the Dehradun highway, four injured after car and two bikes fell

Saharanpur: देहरादून हाईवे पर खोदकर छोड़ दिया गड्ढा, टैक्सी व दो बाइक गिरीं, चालक समेत चार लोग घायल

Sun, 29 Dec 2024 11:30 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 29 Dec 2024 11:30 AM IST
सार

 सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ में दिल्ली देहरादून हाईवे पर खोदकर छोड़े गड्ढे में कार और दो बाइकें गिरने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को देहरादून के अस्पताल में भिजवाया है।
 

विज्ञापन
Saharanpur: A pit was dug and left on the Dehradun highway, four injured after car and two bikes fell
गड्ढे में गिरी टैक्सी व बाइकें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहारीगढ़ में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 307 पर दून कॉलेज के पास खोदकर छोड़े गए गुड्ढे में कार (टूरिस्ट टैक्सी कैब) और दो बाइक गिर गईं। इसमें कार चालक समेत चार लोग घायल हुए, जिन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भिजवाया। यह हादसा कार्यदायी निर्माण कंपनी की लापरवाही से हुआ। गड्ढे के आसपास न कोई अवरोधक चिन्ह है और न ही कोई संकेतक बोर्ड। 

विज्ञापन


दरअसल, बिहारीगढ़ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दून कॉलेज के पास कार्यदायी कंपनी एनएचएआई निर्माण कार्य करा रही है। हाइवे के बीच गड्ढा खोदा हुआ। शनिवार रात दो हादसे हुए। पहला करीब दस बजे देहरादून की तरफ जा रहे बाइक सवार गड्ढे में गिरे। उन्हें हल्की चोट आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: संपत्ति का डाटा आधार से लिंक होगा, राशन कार्ड के लिए केवाईसी जरूरी, पढ़ें खास खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने बमुश्किल गड्ढे से घायलों को बाहर निकाला
इसके बाद दूसरा हादसा रात करीब 12:10 बजे हुआ। देहरादून से दिल्ली जा रही टूरिस्ट टैक्सी कैब चालक व उसमें सवार तीन यात्री कार सहित गड्ढे में जा गिरे। राहगीरों ने बामुश्किल ने गड्ढे से बाहर निकाले।

देहरादून के एक अस्पताल में भिजवाया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा न हुआ। हादसा होने का कारण यह भी है कि गड्ढे के आसपास कोई अवरोधक चिन्ह नहीं रखे गए और न ही कोई संकेतक बोर्ड लगा है। वहीं, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रदीप गोसाई ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही से ऐसा हुआ है। उन्हें निर्देश दिए गए है। आगे लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed