{"_id":"67dd35b8acde66b0060cf575","slug":"saharanpur-a-5th-class-student-going-home-after-exams-was-hit-by-a-bike-and-crushed-by-a-tractor-trolley-2025-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: परीक्षा देकर घर जा रहे पांचवीं के छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, गिरते ही ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: परीक्षा देकर घर जा रहे पांचवीं के छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, गिरते ही ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला
Fri, 21 Mar 2025 03:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 21 Mar 2025 03:18 PM IST
सार
गांव हरडाखेड़ी निवासी उजैफ (14) एनडीए पब्लिक स्कूल का छात्र था। शुक्रवार को वह परीक्षा देने के बाद साइकिल से गांव लौट रहा था। रेलवे का पुल पार करते ही दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
छात्र काे कुचलते वाली ट्रॅक्टर ट्रॉली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राधा स्वामी सत्संग भवन से बोंसा की ओर जा रहे मार्ग पर बाइक की टक्कर लगने से गिरे साइकिल सवार छात्र को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार फरार हो गया, जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली को लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
गांव हरडाखेड़ी निवासी आरिफ का पुत्र उजैफ (14) अंबाला रोड से बोंसा मार्ग पर स्थित एनडीए पब्लिक स्कूल में पांचवीं का छात्र था। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह परीक्षा देने के बाद साइकिल से गांव लौट रहा था। जैसे ही उसने रेलवे का पुल पार किया, अचानक पीछे से आ रही किसी बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। उजैफ साइकिल सहित अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इसी बीच सामने से आ रही खनिज सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बालक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले के संबंध में परिजनों ने मौखिक जानकारी दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में है, जबकि चालक फरार हो गया। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।