फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 9th class student died due to drowning in the pond

Saharanpur: तालाब में डूबने से नौवीं के छात्र की मौत, गोगा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने के बाद गया था नहाने

Mon, 18 Aug 2025 07:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 18 Aug 2025 07:15 PM IST
सार

गौतम मानकमऊ स्थित जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी के पास तालाब में नहाने लगा। तभी वह डूब गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Saharanpur: 9th class student died due to drowning in the pond
गौतम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोह रोड पर मानकमऊ स्थित जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी के पास तालाब (सरोवर) में नहाने गए गौतम उर्फ बॉबी (15) की डूबने से मौत हो गई। इससे पहले पुलिस किशोर को बेसुध हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 

रविवार को थाना कुतुबशेर क्षेत्र की जयप्रभा नगर कॉलोनी निवासी गौतम अपने तीन दोस्तों के साथ जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने गया था। इसके बाद चारों दोस्त म्हाड़ी के पास विकसित किए गए तालाब (सरोवर) में नहाने चले गए। उनमें एक दोस्त बाहर बैठ गया, जबकि तीन नहाने के लिए तालाब में उतर गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब की गहराई में जाने से किशोर डूब गया। उसके दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं बचा पाए। शोर मचाने पर वहां मौजूद लोग पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं करते हुए किशोर को जीप से लेकर जिला अस्पताल में पहुंची।
 
विज्ञापन

चिकित्सकों ने जांच करते हुए सीपीआर दी। बाद में मृत घोषित किया। मृतक गौतम के पिता सुधीर नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। परिवार में चार भाई-बहन है। उनमें से गौतम तीसरे नंबर का था। गुरुनानक इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं का छात्र था।
 

मामले की जांच कर रही पुलिस
तीन बच्चे म्हाड़ी पर बने सरोवर में नहाने पहुंचे थे। इनमें एक किशोर था, जिसका पैर फिसलने से वह डूब गया। गोताखोरों की मदद से किशोर को बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - अशोक कुमार सिसौदिया, सीओ प्रथम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed