{"_id":"694b999431d4f30a5907ead5","slug":"saharanpur-22-lakh-stolen-in-a-locked-house-in-deoband-consumed-gutkha-comfortably-broken-lock-on-neighbor-2025-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: देवबंद में बंद मकान में 22 लाख की चोरी, आराम से गुटखा खाया; पड़ोसी के दरवाजे पर लगा गए टूटा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: देवबंद में बंद मकान में 22 लाख की चोरी, आराम से गुटखा खाया; पड़ोसी के दरवाजे पर लगा गए टूटा ताला
Wed, 24 Dec 2025 01:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:13 PM IST
सार
वेद विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र परिवार समेत वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। 21 लाख के जेवर और नगदी ले गए। मकान में गुटखे के पाउच मिले हैं।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवबंद नगर की वेद विहार कॉलोनी में चोरों ने मकान के ताले तोड़कर आभूषण और नकदी समेत करीब 22 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार मकान को बंद कर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था। उन्हें पड़ोसियों से चोरी की सूचना मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
वेद विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र 20 दिसंबर को परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर वहां से सोने और चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पड़ोसी आशुतोष गुप्ता ने ताला टूटा देखा तो उन्होंने फोन कर रविंद्र को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को देवबंद पहुंचे रविंद्र ने पुलिस को बताया कि चोर घर में रखे करीब 21 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण व 70 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। बताया कि डेढ़ माह पूर्व बेटे मनीष की शादी हुई थी, सभी रस्मों को पूरा कर वह वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के लिए गए थे। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
चोरों ने पहले गुटखा खाया, फिर घर खंगाला
वेद विहार में हुई चोरी की वारदात को चोरों ने बहुत ही फुर्सत के साथ अंजाम दिया। पीड़ित रविंद्र के मुताबिक घर के भीतर गुटखे के खाली पाउच पड़े मिले। जिससे साफ है कि चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर गए। वहीं, चोरी की इस वारदात से पुलिस गश्त की पोल भी खुली है।

ताला पड़ोसियों के दरवाजे पर लटकाया
चोरों ने रविंद्र के घर के मुख्यद्वार पर लगा ताला तोड़कर उसके बराबर में बने आशुतोष के मकान के बाहर के दरवाजे पर लटका दिया। सवेरे उठे आशुतोष जब बाहर निकलने लगे तो दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने जैसे तैसे कर ताला हटाया और दरवाजा खोला। आशुतोष ने बताया कि पहले वह इसे की शरारत समझे, लेकिन बाद में उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोसी होने के बावजूद उन्हें भी रविंद्र के वैष्णो देवी जाने की जानकारी नहीं थी।