{"_id":"58f26c8b4f1c1bca68cf54c7","slug":"sahar-mein-nikali-bhavya-bhagwa-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में निकाली भव्य भगवा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में निकाली भव्य भगवा यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
शहर में श्री राम सेना की ओर से निकाली गई भगवा यात्रा में शामिल युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। श्रीराम सेना की ओर से विशाल भगवा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बाइक व अन्य वाहनों पर सवार युवा जयकारों के साथ चल रहे थे। श्री राम सेना ने शहर में भगवा यात्रा निकाले जाने की घोषणा की थी, जिसके तहत बृहस्पतिवार को जनपदभर के हजारों युवा अपनी अपनी बाइक व अन्य वाहनों पर सवार होकर जेल चुंगी मैदान में एकत्रित हुए और यहां से जय श्रीराम व अन्य जयकारे लगाते हुए निकल पडे़।
सभी युवा पूरी तरह से भगवा कपड़ों में नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था मानों किसी तीर्थ स्थल का नजारा हो। गले में भगवा अंग वस्त्र डाले युवक अपने अपने वाहनों पर सवार होकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जेल चुंगी मैदान से शुरू हुई भगवा यात्रा देहरादून रोड, घंटाघर और कोर्ट रोड से होते हुए दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां पर सांसद राघव लखनपाल ने युवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति युवाओं में दिख रहा क्रेज इस बात को साबित करता है कि आने वाला समय फिर से देश प्रदेश में भाजपा का ही होगा।
श्रीराम सेना के प्रभारी विभोर राणा ने कहा कि भगवा यात्रा का मुख्य उद्देश्य गाय को राष्ट्र माता घोषित करना, राम मंदिर निर्माण कराना, सहारनपुर में जो मंदिर बंद हैं, उनको विधिविधान से खुलवाया जाना और लव जेहाद पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाना रहा। विशाल राणा, संदीप राणा व सूरज ने कहा कि हिंदुत्व को मजबूत करने के लिए जाति बंधन छोड़कर एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगीराज है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए हमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को और मजबूत बनाना होगा। ताकि चेतन चौधरी, दीपक राणा, सूरज प्रताप, कोमल, अंकित चौधरी, गौरव चौहान, यश प्रताप सिंह, दिलावर राणा, धीरज राणा, विशाल, शुभम चौहान, स्वराज राणा, राहुल, धीरज राणा, शिवा राणा, संदीप, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने भी भगवा यात्रा को अपना समर्थन दिया। महासभा के जिलाध्यक्ष ठा. कुशलपाल सिंह पुंडीर के नेतृत्व में समाज के युवा भगवा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवा यात्रा हिंदू समाज के मान सम्मान का प्रतीक है। भगवा रंग शौर्य, शांति और सम्मान का प्रतीक है। अनिल पुंडीर, विनय राणा, अशोक सिंह, शिवम पुंडीर, विजय पुंडीर, विनय चौहान, पंकज ठाकुर, अजय चौहान, संजू राणा, बिजेंद्र धीमान, पवन राणा, मोती राणा, अभिषेक राणा, धर्मपाल, चंद्रदीप, देवेंद्र राणा, सोनू राणा आदि शामिल रहे।