{"_id":"610ecbc18ebc3e7597253268","slug":"rural-girls-will-specialize-in-martial-arts-saharanpur-news-mrt550795144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल आर्ट में माहिर होंगी ग्रामीण बालिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल आर्ट में माहिर होंगी ग्रामीण बालिकाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मिशन शक्ति के तीसरे चरण में ग्रामीण बालिकाओं, युवतियों महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट में माहिर किया जाएगा। इसके तहत विकासखंड़ और ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाकर मास्टर ट्रेनर गुर सिखाएंगे।
मिशन शक्ति अभियान के तहत शारदीय नवरात्र तक विशेष प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जिले 11 विकास खंड़ों में बड़े और 884 ग्राम पंचायत स्तर पर छोटे प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें मार्शल आर्ट के मास्टर ट्रेन ग्रामीण बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देंगे। इसके साथ ही विषम परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा कैसे करनी है, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इसको लेकर प्रोबेशन विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस से शुरू होने वाले कार्यक्रमों का खाका तैयार कर लिया है।
प्रशिक्षित बालिकाएं भी सिखाएंगी गुर
मार्शल आर्ट के मास्टर ट्रेनर विकासखंड़ स्तर पर बालिकाओं और युवतियों को प्रशिक्षित करेंगे। फिर प्रशिक्षित बालिकाएं और युवतियां गांव-गांव में ट्रेनिंग देंगी। इसमें मास्टर ट्रेनर भी उनकी मदद करेंगे।
विज्ञापन
प्रतिस्पर्धा भी कराई जाएंगी
मार्शल आर्ट में बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं को प्रशिक्षित करने के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर टीम बनाकर प्रतिस्पर्धा भी कराई जाएगी। इनमें अव्वल रहने वाले लड़कियों को जिला और शासन स्तर से भी सम्मानित किया जाएगा।
शहर में भी होंगे विशेष कार्यक्रम
ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहर में प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इसके तहत बालिकाओं के विद्यालयों में जाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभाग प्रत्येक विद्यालय में 10 से 15 दिन का ट्रेनिंग कैंप संचालित करेगा।
मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण में बालकिाओं, युवतियों और महिलाओं को मार्शल आर्ट के गुर सिखाए जाएंगे। इसको लेकर प्रशिक्षण शहिविर लगाने के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। -- पुष्पेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी