{"_id":"626831c47614c7442673e86a","slug":"rural-girls-will-learn-martial-arts-tricks-saharanpur-news-mrt586082861","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल आर्ट के गुर सीखेंगी ग्रामीण लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल आर्ट के गुर सीखेंगी ग्रामीण लड़कियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ग्रामीण लड़कियों को मार्शल आर्ट गुर सिखाए जाएंगे। ताकि वह विषम परिस्थितियों में खुद का बचाव कर सकें। इसके लिए मास्टर ट्रेनर उनको ट्रेनिंग देंगे। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग दल विभाग द्वारा जनपद की सभी 884 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने ग्रामीण छात्रों और युवतियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग वुशू संघ के पदाधिकारियों और मार्शल आर्ट मास्टर ट्रेनर के सहयोग से जिले की 884 ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षण देगा। प्रत्येक गांव में दस लड़कियों की टीम बनाई जाएगी। सबसे पहले इनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इन लड़कियों द्वारा अन्य युवतियों, किशोरियों और छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही मार्शल आर्ट में माहिर होने पर ग्रामीण लड़कियों के बीच प्रति स्पर्धा भी होगी। इनमें मेधावी लड़कियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा शिविर लगा जाएंगे, जिसमें लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।
इन बिंदुओं पर होगा कार्य
- लड़कियों के मन से भय दूर किया जाएगा
- विषम परिस्थितियों में वह खुद असुरक्षित महसूस न करें
- लड़कियों के साथ होने वाली घटनाओं पर रोक लगे
- ग्रामीण किशोरियों, युवतियों और महिलाओं में भी आत्मविश्वास जगे
- छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की की हरकतों का जवाब देने सक्षम बनें