{"_id":"5f6e41c58ebc3e9b987d6e1a","slug":"ruckus-in-the-ssp-office-of-the-people-of-pahasu-saharanpur-news-mrt502966932","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहासू के लोगों का एसएसपी दफ्तर में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहासू के लोगों का एसएसपी दफ्तर में हंगामा
विज्ञापन
मोहित की हत्या की आशंका जताकर कार्रवाई कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव पहासू के लोगों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय के सामने हंगामा किया। उन्होंने कहा गांव में युवक मोहित कुमार प्रजापति की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मोहित की हत्या की गई है।
गांव पहासू निवासी देवी लाल प्रजापति ने बताया कि उनका बेटा मोहित दो दिन पूर्व सुबह आठ बजे घास लाने को निकला था। वह एक ग्रामीण के खेत पर गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो काफी तलाश करने पर उसका शव खेत में अमरूद के पेड़ के पास मिला। उसका एक हाथ पेड़ की टहनी पर था जबकि एक पैर ईंटों पर रखा था। दूसरी टांग पेड़ के तने के बीच में फंसी हुई थी। आशंका जताई कि शायद किसी व्यक्ति ने उसकी हत्या कर पेड़ पर लटकाया है। हंगामा करने वालों में देवी लाल, ऋषिपाल, महीपाल सिंह, करण सिंह आदि रहे। इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर उचित कार्रवाई होगी।