फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RSS ideology spreads hatred: MP Imran Masood

आरएसएस की विचारधारा नफरत फैलाने वाली : सांसद इमरान मसूद

Sat, 22 Aug 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
RSS ideology spreads hatred: MP Imran Masood
सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि आरएसएस की विचारधारा नफरत फैलाने वाली है। भाजपा संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहती है। सरकार नहीं चाहती कि स्कूलों की बदहाली सभी के सामने आए। इसी कारण स्कूलों में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर रोक लगाई है।
विज्ञापन

सांसद इमरान मसूद ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मौजूदा संघर्ष राजनीतिक संघर्ष या चुनावी संघर्ष नहीं है। दो अलग-अलग विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। एक विचारधारा हिंसा और द्वेष पर आधारित है। इसके विपरीत महात्मा गांधी की विचारधारा है। कांग्रेस ने ही डॉ. आंबेडकर और महात्मा गांधी के सपने को पूरा किया है। राष्ट्रीगत वंदे मातरम पर अमित शाह के दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वंदे मातरम के सम्मान पर कांग्रेस को किसी से प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस उसी विरासत को आगे बढ़ा रही है, जो रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और महात्मा गांधी से जुड़ी है। चुनावों पर कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed