{"_id":"60ae91cc8ebc3e719e5fa6b8","slug":"rss-donated-41-units-of-blood-by-organizing-camp-saharanpur-news-mrt539879820","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस ने शिविर लगाकर किया 41 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस ने शिविर लगाकर किया 41 यूनिट रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आरएसएस से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा भारती एवं माधव समर्पण सीमित ट्रस्ट की तरफ से रक्तदान शिविर लगाकर 41 यूनिट रक्तदान कराया गया। वीर सावरकर की जयंती के उपलक्ष्य में यह शिविर तीन दिन चलेगा।
बुधवार सुबह देहरादून चौक के निकट संघ कार्यालय पर इसका शुभारंभ आरएसएस के पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के शारीरिक शिक्षण प्रमुख नरेश ने विनायक दामोदर सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण करके किया, साथ ही उन्होंने खुद भी रक्तदान कर संदेश दिया कि वैश्विक महामारी के समय में लोगों की जिंदगी बचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित है। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर सच्चे देशभक्त थे, उनके जीवन संघर्षों से सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा भारती देश में सर्वाधिक सेवा कार्य करने वाली संस्था है जो प्रतिवर्ष दो लाख से अधिक सेवा कार्य करती है। रक्तदान शिविर के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में जनसंपर्क किया गया और शिविर के माध्यम से 41 यूनिट रक्तदान किया गया। सेवा भारती सहारनपुर अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने बताया कि महानगर में तीन दिवसीय रक्तदान शिविर केशव भाग, शिवाजी भाग और माधव भाग में कराया जा रहा है, जो 28 मई को वीर सावरकर की 139 वीं जयंती के अवसर पर समापन होगा। इस दौरान सेवा भारती के विभाग संगठन मंत्री विनोद कुमार, विभाग सेवा प्रमुख योगेंद्र शर्मा, अमरकांत, महापौर संजीव वालिया, सेवा प्रमुख रामपाल व दिलीप, महानगर प्रचार प्रमुख राजीव अग्रवाल, सुरेश कुमार, प्राचार्य योगेंद्र, अशोक बंसल, महानगर प्रचारक राजन, इंद्रपाल, संजीव श्रवन, वीरेन्द्र, गतिविधि प्रमुख सुशील गुप्ता, अनुराग, आनंद, भारत भूषण, विपिन खटाना, अशोक, सतीश आदि उपस्थित रहे।