फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   rs25 thousand Rewarded Criminal Injured in Police Encounter, Two Arrested in Saharanpur

Saharanpur: वाहन जांच में पुलिस से मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Sat, 16 May 2026 11:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 May 2026 11:13 AM IST
सार

सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
rs25 thousand Rewarded Criminal Injured in Police Encounter, Two Arrested in Saharanpur
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट क्षेत्र में शुक्रवार रात वाहन जांच के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश समेत उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस को देख भागने लगे बदमाश
क्षेत्राधिकारी प्रिया यादव ने बताया कि शुक्रवार रात बेहट पुलिस जनता मार्ग पर वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन उन्होंने बाइक रोकने के बजाय उसे तेज गति से गांव संसारपुर की ओर दौड़ा दिया। पुलिस ने उनका पीछा किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेटी पर हमला: अल्ताफ ने मीट काटने वाले छुरे से बेटी पर किए पांच वार, काट दिया चेहरा, पेट और सीना; ये थी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरने के बाद बदमाशों ने की फायरिंग
कुछ दूरी पर बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस को अपने करीब आता देख दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश की टांग में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं उसका दूसरा साथी भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।

कई मामलों में वांछित था इनामी बदमाश
घायल बदमाश की पहचान खिड़का भटकव्वा निवासी आसिफ के रूप में हुई है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसका साथी आदिल बेहट कस्बे के मोहल्ला कस्साबान का निवासी है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों के खिलाफ बेहट कोतवाली सहित आसपास के विभिन्न थानों में आठ से दस आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

मौके से हथियार और बिना नंबर की बाइक बरामद
पुलिस को बदमाशों के पास से बिना नंबर की बाइक, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed