{"_id":"612537298ebc3e7a103bc086","slug":"rs-600-quintal-declared-sugarcane-price-saharanpur-news-mrt553158910","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 रुपये क्विंटल घोषित हो गन्ना मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 रुपये क्विंटल घोषित हो गन्ना मूल्य
विज्ञापन
शहर में बाईक रैली निकालते पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को शहर में बाइक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डिप्टी कलक्टर एसएन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की।
मंगलवार को मोर्चा के सदस्यों ने पेपर मिल रोड से विश्वकर्मा चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, घंटाघर, कोर्ट रोड होते हुए बाइक रैली निकाली। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार देश के अन्नदाता किसानों की अनदेखी कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों में किसानों के हित में नियमों में संशोधन कर एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाएं। किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तत्काल लागू करें।
उन्होंने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के कारण देश के किसान कर्जदार हो गए हैं, इसलिए सरकार किसानों के सभी प्रकार के कर्ज समाप्त करें। ज्ञापन में उन्होंने देश के सभी हाईवे से टोल टैक्स खत्म करने, मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़ने, किसानों की सभी समस्याएं तत्काल हल करने आदि मांगें उठाई हैं । इसमें वीरेंद्र चौधरी, रविंद्र चौधरी गुर्जर, आसिम मलिक, सुशील चौधरी गुर्जर, सरदार गुरविंदर सिंह बंटी, वीरेंद्र सिंह बिल्लू, सुनील धीमान, मोहम्मद वसीम जहीरपुर, सुरेंद्र सिंह, महबूब हसन आदि मौजूद रहे।