फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rs 19 crore received for Saharanpur University

सहारनपुर विश्वविद्यालय के लिए 19 करोड़ रुपये मिले

Wed, 29 Jul 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rs 19 crore received for Saharanpur University
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय के लिए शासन ने 19 करोड़ 12 लाख 22 हजार 695 रुपये की धनराशि जारी की है। इनमें दस करोड़ रुपये भूमि क्रय करने और शेष राशि भवन निर्माण के लिए है। उम्मीद है कि अब जमीन खरीदने के कार्य में गति आएगी।
डीएम अखिलेश सिंह ने तीन जून 2020 को शासन को पत्र लिखकर बजट की मांग की थी। उनके पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने 23 जून 2020 को 191222695 रुपये की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति दी। विशेष सचिव योगेंद्र दत्त तिवारी की ओर से डीएम को पत्र लिखकर इससे अवगत भी कराया था। पैसा शासन से आ चुका है। इस पैसे में दस करोड़ रुपये भूमि क्रय के लिए रखे गए हैं, जबकि शेष धनराशि भवन निर्माण पर खर्च की जाएगी। शासन ने विश्वविद्यालय के लिए भूमि क्रय करने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जमीन की रजिस्ट्री की जिम्मेदारी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को दी। मगर अब शासन ने रजिस्ट्री के लिए संयुक्त सचिव (उच्च शिक्षा) डॉ. अमित भारद्वाज को नामित किया है। कोर्डिनेशन के लिए उच्च शिक्षा अधिकारी को लगाया।
विज्ञापन

सीसीएस से मिले सौ करोड़
सहारनपुर विश्वविद्यालय के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने भी सौ करोड़ रुपये दिए हैं। रजिस्ट्रार अवधेश वर्मा ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा मिलने वाले पैसे पर सहमति बन चुकी है। जरूरत पड़ने पर उस पैसे का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर विश्वविद्यालय के लिए शासन गंभीरता के साथ और तेजी से कदम उठा रहा है। कोशिश यही है कि शासन की मंशा के अनुरूप विश्वविद्यालय पर तेजी से काम हो और कक्षाएं संचालित की जा सकें। - अवधेश वर्मा, रजिस्ट्रार, सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय।

विश्वविद्यालय के लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। बीते माह डीएम के द्वारा शासन को पत्र लिखा गया था, जिसका संज्ञान लेते हुए शासन ने तुरंत 19 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की है। प्रशासन का यही प्रयास है कि विश्वविद्यालय जल्द से जल्द चालू हो सके। - एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed