फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rs 17 crore will go to parents' account

अभिभावकों के खाते में जाएंगे 17 करोड़ रुपये

Mon, 01 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rs 17 crore will go to parents' account
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों के 143592 विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते, मोजे, स्वेटर और स्टेशनरी आदि का 172310800 रुपया शासन ने जारी कर दिया है। जल्द ही यह पैसा अभिभावकों के खातों में हस्तांतरित किया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बैठकर पोर्टल का बटन दबाकर जनपद के 1438 विद्यालयों के विद्यार्थियों के अभिभावकों को 1200 रुपये का डीबीटी (हस्तानांतरण प्रत्येक लाभ अंतरण) की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि सहारनपुर में 222728 अभिभावकों का आधार सत्यापन एवं 210536 छात्र-छात्राओं के आधार का सत्यापन किया जा चुका है। डीबीटी हस्तांतरण के प्रथम चरण में जनपद के परिषदीय विद्यालय के 143592 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में 172310800 रुपये की धनराशि का हस्तांतरण करने के लिए पीएफएमएस पोर्टल पर इनीसिएट कर दिया गया है। जल्द ही यह धनराशि अभिभावकों के खातों में हस्तांतरित हो जाएगी। विभाग को यह सुनिश्चित करना है कि सभी पंजीकृत विद्यार्थी निर्धारित वेशभूषा में विद्यालय पहुंचें। इससे पहले कार्यक्रम में मौजूद रहे राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने उपस्थित शिक्षक और शिक्षिकाओं को बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहते हुए विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कंधों पर देश के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी है। उन्हें अपनी महत्ता को समझकर काम करना होगा, साथ ही अभिभावकों को भी अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। तभी बच्चों का विकास संभव है। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने शिक्षकों और ग्राम प्रधानों को विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डायट प्राचार्य राज सिंह यादव, एडी बेसिक योगराज सिंह, विभाग के वित्त एवं लेखा अधिकारी, तमाम खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed