फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Route plan of e-rickshaw and tempo being operated on paper only

कागजों में ही संचालित हो रहा ई-रिक्शा और टेंपुओं का रूट प्लान

Thu, 29 Sep 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Route plan of e-rickshaw and tempo being operated on paper only
ओटो व ईरिक्सा का रूट तय ना होने के कारण कोर्ट रोड को जाम करते ओटो व ईरिक्सा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर को जाम से निजात दिलाने के लिए निर्धारित किया गया ई-रिक्शा और टेंपुओं का रूट प्लान कागजों में ही संचालित हो रहा है। इसी वजह से रोजाना कई इलाकों में जाम की स्थिति बन रही है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में कोर्ट रोड, देहरादून रोड, अंबाला रोड, जिला अस्पताल पुल, दाल मंडी पुल, नवाबगंज चौक, कल्पना तिराहे सहित अनेक इलाकों में लगने वाले जाम से बचने के लिए यातायात पुलिस द्वारा टेंपुओं और ई-रिक्शाओं के रूट निर्धारित किए गए थे। घंटाघर से अंबाला रोड, देहरादून रोड, कोर्ट रोड की ओर चलने वाली ई-रिक्शाओं और टेंपुओं की संख्या भी निर्धारित की गई थी। प्रत्येक रूट पर टेंपुओं और ई-रिक्शाओं पर रूटों के बारे में लिखवाने के भी निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन शहर में ई-रिक्शा और टेंपु संचालक रूटों का प्लान का पालन नहीं कर रहे हैं और न ही यातायात पुलिस इस ओर ध्यान दे रही है, जिस वजह से महानगर के कई इलाकों में जाम की वजह से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पंजीकृत हैं 7865 ई-रिक्शा और 2915 टेंपो
महानगर में लगातार टेंपुओं और ई-रिक्शाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान में 7865 ई-रिक्शा और 2915 टेंपो पंजीकृत हैं, जबकि बीते दो सप्ताह में ई-रिक्शा व टेंपुओं के 210 नए पंजीकरण के लिए भी आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध स्टैंड भी बने मुसीबत
शहर में टेंपुओं और ई-रिक्शा संचालकों ने अवैध स्टैंड भी बना लिए हैं। घंटाघर पर अंबाला रोड और देहरादून रोड पर बेतरतीब ई-रिक्शाएं और टेंपु खड़े रहते हैं, जिसकी वजह से यहां से अन्य वाहनों को निकलने में दिक्कत आती है और जाम की स्थिति बनती है।

ई-रिक्शा और टेंपुओं के निर्धारित रूटों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। रूटों का पालन नहीं करने वाले टेंपु और ई-रिक्शा संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। - विपिन ताडा, एसएसपी

ओटो व ईरिक्सा का रूट तय ना होने के कारण घंटाघर पर खड़े ईरिक्सा

ओटो व ईरिक्सा का रूट तय ना होने के कारण घंटाघर पर खड़े ईरिक्सा- फोटो : SAHARANPUR

घंटाघर पर खड़े ओटो

घंटाघर पर खड़े ओटो- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed